About Us
मुकुल आई० टी० आई मीरगंज वर्ष 1984 में अस्तित्व में आया, पिछले 40 वर्षो की यात्रा पुर्णतः सफल रही है| यत्र -तत्र बिखरे बेरोजगारो के मेधा का चयन कर उन्हे कौशल प्रदान करने में संस्थान विगत 40 वर्षो से निरंतर प्रयासरत हैं | ये मेरी ओर से प्रशिक्षणार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक ईमानदार प्रयास है|
Electrician
Fitter
Welder
Wiremen
Email us
Call us
Lorem ipsum dolor, sit amet consectetur adipisicing elit. Impedit quod vitae harum, natus quibusdam alias dolorem labore amet id quae suscipit eius mollitia magnam, fugit distinctio! Ipsum tempora eveniet itaque quas sapiente vel molestiae quibusdam, enim soluta nemo dicta veniam culpa, aspernatur quasi asperiores odio saepe, ipsa ad quaerat expedita. Reiciendis, harum. Quo, debitis nesciunt? Fugit cum neque voluptatum suscipit repellendus, cupiditate exercitationem dignissimos iste reprehenderit, ipsum ad tempora maxime provident culpa sequi sint, eligendi voluptatem est aperiam.
Lorem, ipsum dolor sit amet consectetur adipisicing elit. Totam quaerat fugiat sint tempore nihil rerum quod mollitia minus nostrum modi cumque, sapiente tenetur suscipit ex recusandae ullam quasi repellat excepturi aspernatur aliquam ipsa illo temporibus sit nesciunt? Eaque adipisci ipsa quos dolorum reiciendis ex, odio accusamus eum quia dolor quibusdam facere doloribus repellendus odit tenetur qui debitis quidem vero? Ipsum aperiam magni, quae, rerum consectetur, quia minima veniam inventore quis impedit explicabo dolorum perspiciatis ad maiores nisi molestias.
प्रिय विद्यार्थियों, देश में व्यवसायिक प्रशिक्षण प्रणाली को गुणवत्ता और बहु कौशल दृष्टिकोण के साथ प्रर्याप्त विकास की आवश्यकता है ताकि मांग में कौशल और स्रोत पर कौशल के बीच बेमेल को कम किया जा सके। वैश्वीकरण नीति के युग में प्रतिस्पर्धी विश्व श्रम बाजार मै आवश्यक कौशल स्तर के साथ प्रशिक्षणार्थियों की योग्यता का कौशल स्तर बराबर होना चहिए | प्रशिक्षणार्थियों को परिश्रम एवं प्रोत्साहन से उन्हे अपनी पूरी क्षमता हासिल करने की जरूरत है। हम ऐसा प्रयास करते हैं और करते रहेंगे ।
आज उदारीकरण, निजीकरण और वैश्वीकरण के युग में हम अपने प्रशिक्षणार्थियों को वास्तविक दुनिया की चुनौतियों को सफलतापूर्वक सामना करने में सक्षम बनाने के लिए सर्वोतम प्रयास करते हैं और करते रहेंगे। हम व्यवसायिक प्रशिक्षण को एक नूतन दृष्टीकोण देने का प्रयास करते हैं और पूर्णता प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारे उत्कृष्ट प्रदर्शन का मुख्य कारण हमारी फैक्ल्टी है जो मुकुल आई. टी. आई को अन्य आई. टी. आई कालेजो से अलग बनाती है। मुकुल प्राइवेट आई. टी. आई मीरगंज प्रशिक्षण मशनिदेशालय (डी० जी० टी०) नई दिल्ली सरकार द्वारा 4 स्टार रेटिंग प्राप्त है। संस्थान के पास शानदार बुनियादी ढांचा ,अत्याधुनिक कार्यशालाएं और कंप्यूटर लैब है।
हम गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण औद्योगिक प्रदर्शन और प्लेसमेंट से पहले और बाद में परामर्श के साथ सभी आई. टी. आई के बीच प्रतिष्ठित बनाने में सक्षम हैं| संस्थान संकाय और बुनियादी ढांचे के माध्यम से प्रशिक्षण में सर्वश्रेष्ठ लाने के लिए समर्पित हैं, इन सबके अतिरिक्त हम प्रशिक्षणार्थियों को सक्षम और ईमानदार मानवता से भरपूर नागरिक बनाने की भी कार्यशाला रखे हैं जिसे हम नैतिक शिक्षा कहते हैं। इसके अन्तर्गत मानवीय मूल्यों की शिक्षा भी देते है जिससे इनका सर्वांगिण विकास हो सके छात्रो को मेरी शुभकामनाएं और अनुदेशक एवं शुभचिंतको को धन्यवाद |
मुकुल आई० टी० आई मीरगंज वर्ष 1984 में अस्तित्व में आया, पिछले 40 वर्षो की यात्रा पुर्णतः सफल रही है| यत्र -तत्र बिखरे बेरोजगारो के मेधा का चयन कर उन्हे कौशल प्रदान करने में संस्थान विगत 40 वर्षो से निरंतर प्रयासरत हैं | ये मेरी ओर से प्रशिक्षणार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक ईमानदार प्रयास है| हमारा उद्देश्य छात्रों को एक पूर्ण प्रशिक्षण प्रदान करना है , जो उन्हें तकनिकी कौशल एवं ज्ञान से सुसज्जित करता है , जो उन्हें निरंतर जीवन मे सफल होने के लिए आवश्यक है , जिससे वे स्वावलम्बी एवं आत्मनिर्भर बन सके , साथ ही औधोगिक नियोजन प्राप्त करने हेतु प्रशिक्षणार्थियों की परीक्षा “राष्ट्रीय व्यवसायीक प्रशिक्षण परिषद् (N. C. V. T) द्वारा संचालित करना है |
हमने लगातार छात्रों को उत्कृष्ट प्लेसमेंट किया है। आज संस्थान से निकले 15000 से अधिक छात्र देश एवं विदेशो में सरकारी एवं गैरसरकारी कम्पनियों में कार्यरत हैं, बहुत छात्र अपना उद्धोग भी लगा लिए हैं, जो न केवल व्यवसायी जीवन मे बहुत अच्छा कर रहे है, बल्कि बड़े पैमाने पर समाज के लिए उपयोगी होने केलिए काम कर रहे हैं| यह निश्चित रूप से किसी भी शिक्षक के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है हम सभी शिक्षक बास्तव में इससे गौरवान्वित हैं| मैं अपने सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रोत्साहित करता हूँ जिन्होंने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा कर देश विदेशो में परचम लहराया है, साथ ही जो छात्र इश वर्ष उतीर्ण हुए हैं उनके जीवन में अच्छा ईंसान बनने के साथ- साथ भविष्य में अपने संबंधित ट्रेडो में एक अच्छा उद्यमी बनने की कामना करता हूँ तथा स्वरोजगार में अपनी प्रतिभा प्रमाणित कर उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त कहने हेतु हम सदा प्रयास करते रहेंगे।
हमे तब बहुत गर्व होता है जब हमारे भूतपूर्व छात्र सेवा निवृत होकर या कार्यरत हैं अपनी सफलता की कहानी बताने के लिए संस्थान में आते है, जिससे प्रशिक्षण ले रहे छात्रो को काफी प्रोत्साहन और आगे बढ़ने का बल मिलता है। हमारे समर्पित प्रतिभाशाली विभिन्न संकाय के अनुदेशको एवं कर्मचारी छात्रो को हर कदम पर मार्गदर्शन के लिए तत्पर रहते हैं। मैं प्रतिबद्ध हूँ ताकि छात्र आगे बढ़ सके | शुभकामनाओं एवं सुखद भविष्य की कामनाओ के साथ |
बिहार राज्य के अंतिम पश्चिमी छोर पर अवस्थित मुकुल प्राइवेट आई० टी० आई में आपका स्वागत करते हुए मुझे खुशी हो रही है कि हमारा आई० टी० आई गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के आदर्श वाक्य को पूरा करता है । मेरा दृढ़ विश्वास है कि कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से हम इस आई . टी . आई को गोपालगंज जिले के कौशल केन्द्र में परिवर्तित कर सकते हैं। नए सिरे से कौशल प्रदान करके आई . टी . आई प्रमाण- पत्र धारको को अप – स्किलिंग प्रदान किया जा सकता हैं | संस्थान में योग्य एवं अनुभवी विभिन्न संकाय के आनुदेशक गण प्रशिक्षण में उत्कृष्टता के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रशिक्षणार्थियों एवं अनुदेशको के बीच उपयोगी बातचीत हमेशा बनी रहती है, जिससे प्रशिक्षणार्थियों की मजबूत तकनिकी नींव तैयार होती रती है।
इन प्लांट प्रशिक्षण के माध्यम से वास्तविक औद्योगिक समस्याओं को हल करने में प्रशिक्षणार्थियों की प्रेरणा के उद्देश्य से संबंधित संकाय के अनुदेशको द्वारा हमेशा प्रयास किया जाता है। हमारे आई० टी० आई० से प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षणार्थी रेलवे, ऑटोमोटिव सिस्टम, पावर प्लांट इंजीनियरिंग, सभी 'प्रान्तों के विद्युत बोर्ड, भारत सरकार के उपक्रम, सार्वजनिक/ लिमिटेड फैक्ट्टीयों में स्विच गियर बनाने वाली फैक्ट्रीयों आदि में कार्यरत है तथा प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षार्थियों को इसके अतिरिक्त विभिन्न क्षेत्रो में रोजगार हेतु तैयार होने और काम करने के लिए विभिन्न विशिष्ट एवं बुनियादी विषयों का ज्ञान दिया जाता है।
मेरा मानना है कि वर्तमान समय में दुनिया के वही देश अग्रणी है जिन्होंने सर्वप्रथम औद्योगिक क्षमता अर्जित की। आज हमारा देश न केवल अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति कर रहा है वरन् ब्रिटेन, अमेरिका तथा जापान जैसे विकसित देशो को दक्ष मानव - श्रम और विभिन्न वस्तुओं का निर्यात भी कर रहा है | अतः स्पष्ट है किसी राष्ट्र के विकास में औद्योगिक विकास का अति महत्वपूर्ण योगदान होता है। मेरा उद्देश्य कर्मचारियों एवं प्रशिक्षणार्थियों को उनके दिन प्रतिदिन प्रशिक्षण- कार्यो में आविष्कारशील और कल्पनाशील होने के लिए प्रोत्साहित करना और चुनोती देना है।
Copyright © MUKUL PVT. ITI MIRGANJ,, All Right Reserved.
Designed By SOI Technology